November 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: पंचायतों में हुआ पौधरोपण

सरायकेला: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत बुधवार, 18 नवंबर को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंचायती राज विभाग की ओर से 15 से 23 नवंबर तक चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पंचायत भवनों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, तालाबों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधे लगाए गए।
इस दौरान ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा के लिए ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों एवं युवाओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सभी से स्वच्छ एवं हरित ग्राम के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.