जमशेदपुर में बच्चों से भरे स्कूल ऑटो में लगी आग, वाहन जलकर राख
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साउथ पार्क गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 7 बजे स्कूली बच्चों से भरे एक सीएनजी ऑटो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरा ऑटो जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची टाटा अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि ऑटो में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।