November 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा पर हड़ताल का खतरा

1 min read

जमशेदपुर: झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मचारी 18 नवंबर की रात 8 बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने बकाया वेतन भुगतान, फरवरी 2025 से की गई वेतन कटौती की जांच और कटी राशि वापस करने समेत कई मांगें उठाई हैं।
कर्मचारी एनएचएम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ ने खराब एंबुलेंस के नाम पर सरकारी भुगतान और संदिग्ध वेतन दस्तावेजों की जांच की भी मांग की है। हड़ताल से राज्य की आपातकालीन एंबुलेंस सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीरज तिवारी के अनुसार, छठ पूजा तक समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.