NH-33 पर चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
1 min read
जमशेदपुर: NH-33 पर गालूडीह टोल प्लाजा के समीप एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर कार सवार वाहन से उतरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीर भी आग का भयावह मंजर देखकर हैरान रह गए। कुछ लोग आग बुझाने की कोशिश करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए। वहीं, स्थानीय लोगों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।