कॉकरोच जनता पार्टी का संगठनात्मक विस्तार, 10 राज्यों में गठित की समन्वय समितियां
1 min read
जमशेदपुर : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में अपनी संगठनात्मक मौजूदगी मजबूत करने के लिए 10 राज्यों और क्षेत्रों में समन्वय समितियों का गठन किया है। पार्टी ने क्षितिज पगार को पश्चिम जोन और डॉ. विवेक सांगवान को उत्तर जोन का प्रभारी नियुक्त किया है।
पार्टी की ओर से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, झारखंड, पूर्वोत्तर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में समितियां बनाई गई हैं। इन समितियों की जिम्मेदारी क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों का समन्वय करने, स्थानीय नेतृत्व को मजबूत बनाने और आम जनता की समस्याओं को उठाने की होगी।
गौरतलब है कि बेरोजगारी और परीक्षा में गड़बड़ियों जैसे मुद्दों को लेकर शुरू हुई यह पहल अब संगठनात्मक विस्तार की दिशा में आगे बढ़ रही है।