घोड़ाबंधा पंचायत में विकास योजनाओं का उद्घाटन, विधायक मंगल कालिंदी और जिप सदस्य डॉ. परितोष सिंह रहे मौजूद
जमशेदपुर: घोड़ाबंधा पंचायत में जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह की अनुशंसा से निर्मित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन विधायक मंगल कालिंदी एवं डॉ. परितोष सिंह ने संयुक्त रूप से किया।इस दौरान स्वभूमि ग्रीन वैली दुर्गा मंडप एवं छठ घाट, आनंद विहार छठ घाट तथा खारंगझाड़ गणेश मंदिर परिसर में पेवर्स ब्लॉक और नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण किया गया।विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास प्राथमिकता है। वहीं, डॉ. परितोष सिंह ने कहा कि इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी और छठ व अन्य धार्मिक आयोजनों में सहूलियत होगी।मौके पर धर्मेंद्र सिंह, विक्रम गोराई, रजत कुमार, रूबी ठाकुर, सतवीर सिंह बग्गा, रामनवमी सिंह सहित वार्ड सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित थीं।