हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस से नशीले पदार्थ बरामदगी मामले में एटीएस की जांच तेज
1 min read
झारखंड: झारखंड एटीएस ने हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस से करीब एक करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामदगी मामले की जांच तेज कर दी है। जांच में तस्करी नेटवर्क के तार पंजाब से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। एटीएस ने सभी जिलों के एसएसपी-एसपी से पंजाब व आसपास के राज्यों के सक्रिय तस्करों का आपराधिक रिकॉर्ड और पता मांगा है।
मामला 25 मई 2023 का है, जब बरकाकाना स्टेशन पर एटीएस व जीआरपी ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 750 ग्राम एमफेटामिन, 45 ग्राम ब्राउन शुगर और 350 ग्राम हेरोइन मिक्स क्रिस्टल समेत मोबाइल व नकदी बरामद हुई थी। जांच में सामने आया कि नशीले पदार्थों की आपूर्ति झारखंड समेत चार राज्यों में होनी थी।