November 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, रघुवर दास ने लिया जायजा

जमशेदपुर : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने शुक्रवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
समिति की ओर से दोनों छठ घाटों में स्वच्छ जल, आकर्षक पुष्प सज्जा, विद्युत सज्जा और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था की गई है। रविवार दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं के लिए घाट के प्रवेश द्वार खोल दिए जाएंगे।
वहीं, रविवार शाम 6 बजे शंख मैदान में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित होगी, जिसमें लोकगायिका आँखी दास, करीना पांडेय, सोविता पांडेय सहित स्थानीय कलाकार छठ गीतों और भक्ति संगीत की प्रस्तुति देंगे। समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.