November 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

डीएमएफडी फंड की बैठक का जिला मुखिया संघ ने किया बहिष्कार

जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में डीएमएफडी फंड को लेकर आयोजित न्याय परिषद की बैठक का पूर्वी सिंहभूम जिला मुखिया संघ ने बहिष्कार किया। संघ के अध्यक्ष कान्हू मुर्मू के नेतृत्व में मुखियाओं ने आरोप लगाया कि पंचायतों द्वारा भेजी गई योजनाओं को स्वीकृति नहीं दी जा रही है और योजनाओं की जानकारी भी मुखियाओं को नहीं दी जाती।

मुखिया संघ ने डीएमएफडी फंड की जांच, योजनाओं में मुखियाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बहिष्कार में राकेश चंद्र मुर्मू, सुकलाल सरदार, सुनील किस्कू, इसक बकला, अभिषेक सरदार, मनोज मुर्मू, अमृत माझी समेत कई मुखिया शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.