जमशेदपुर में यूथ INTUC के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह का भव्य स्वागत।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: जमशेदपुर पहुंचने पर भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) की युवा इकाई के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। शहर के विभिन्न स्थानों पर उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

राकेश्वर पांडेय से की सौजन्य भेंट, संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
इस अवसर पर सत्यम सिंह ने झारखंड INTUC के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय से मुलाकात की। बैठक के दौरान संगठन को और सशक्त बनाने, मजदूरों एवं कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करने तथा उनके हितों की आवाज़ को और बुलंद करने को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई।

मजदूर वर्ग की आवाज़ बुलंद करने का संकल्प
सत्यम सिंह ने कहा कि वे वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में मजदूर वर्ग के हक की लड़ाई हर स्तर पर लड़ेंगे। वहीं, राकेश्वर पांडेय ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में यूथ INTUC को नई दिशा और शक्ति मिलेगी और संगठन मजदूरों के अधिकारों के लिए और मजबूती से काम करेगा।