November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

अगले 24 घंटे झारखंड के लिए भारी

1 min read

यास तूफान की वजह से सूबे के दक्षिणी इलाको में हो रही भारी बारिश….

राँची: तूफान यास का व्यापक असर झारखंड में देखा जा रहा है। बंगाल और उड़ीसा में तबाही मचाने के बाद तूफान यास आज देर रात झारखंड के दक्षिणी भाग यानी जमशेदपुर ईस्ट सिंहभूम खरसावां सिमडेगा में प्रवेश करेगा और इसके प्रवेश करने के साथ ही हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार होगी। इसके बाद 27 मई सुबह से झारखंड के मध्य भाग यानी खूंटी रांची रामगढ़ हजारीबाग में प्रवेश करेगा, 27 मई को सुबह 5:30 बजे इसकी तीव्रता और बढ़ जाएगी। जिस वजह से इन इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग रांची में जताई है। 27 की शाम होते होते साइक्लोनिक तूफान गुमला खूंटी लोहरदगा लातेहार इलाके में प्रवेश करेगा। जहां भी भारी से भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद 28 मई साइक्लोनिक तूफान लातेहार पलामू लोहरदगा की तरफ प्रवेश करेगा। जिस वजह से इसका व्यापक असर उन जिलों में देखने को मिलेगा। वहां भी भारी से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इधर राजधानी रांची में 26 मई से ही सुबह से ही बारिश हो रही है और शाम होते-होते यह बारिश भारी बारिश में तब्दील हो गई है। जैसे-जैसे तूफान झारखंड में प्रवेश कर रहा है उसका वयापक असर देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.