November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर में पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: हथियारों के साथ चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़

जमशेदपुर:जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान चार कुख्यात अपराधियों को अवैध हथियारों और चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वीर सिंह उर्फ पंडित (नामदा बस्ती), राजा यादव, विक्की सिंह उर्फ कुचबू (ओल्ड वीआईएस कंपनी) और हुर्रमन सिंह कॉम्प्लेक्स, आदित्यपुर निवासी एक अन्य युवक शामिल हैं। प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने इस सफलता की जानकारी दी।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राजा यादव अपने साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष टीम बनाकर छापेमारी की। मौके से चार अपराधियों को दो देसी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी राजन कुमार के अनुसार, पूछताछ के दौरान गिरोह के अन्य नेटवर्क और संबंधों की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। राजा यादव और विक्की सिंह पर टेल्को, सोनारी, बर्मामाइंस, सीतारामडेरा और बिष्टुपुर थानों में लूट, अवैध हथियार रखने, दंगे भड़काने और हत्या की साजिश जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में बढ़ते अपराधों पर रोक लगाने की दिशा में एक सशक्त संदेश गया है और आम जनता में सुरक्षा को लेकर भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.