February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

कांग्रेस पार्टी के सहयोग से मेगा मेडिकल शिविर एवं पेंशन शिविर में सैकड़ो लोगों ने स्वास्थ्य चेकअप, सलाह, दवा एवं फार्म भर कर लाभ उठाया : आनन्द बिहारी दुबे

1 min read

जमशेदपुर: गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस के अंतर्गत विद्यापति नगर, हरि मंदिर सामुदायिक भवन में मेगा हेल्थ चेकप कैंप एवं सहायता शिविर का आयोजन जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य रूप से बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षारंगी उपस्थित हुए। पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने मेडिकल कैंप एवं सहायता शिविर आयोजन का प्रशंसा किया। जिसमें सर्वजन पेंशन योजना के तहत 112 जरूरतमंद लोगों का फॉर्म भरा गया साथ ही सर्वजन पेंशन के अंतर्गत समाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन एवं दिव्यांग पेंशन भरवाने वालों की तादाद काफी संख्या में रही।
स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न रोगों से संबंधित चिकित्सकों सहित सपोर्टिंग स्टाफ के दल के देखरेख में सहायता शिविर में 126 लोगों का जाँच कर दवा दी गई। मेडिकल कैंप में बस्ती के काफी लोगों ने चिकित्सा शिविर से लाभ उठाया, ह्रदय रोग, दांत, कान, नाक, स्वांस, अर्थो, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज सहित विभिन्न प्रकार के बीमारियों से संबंधित चेकअप के साथ-साथ दवा एवं सलाह भी लोगों ने लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने चिकित्सकों के दल का स्वागत एवं सम्मानित किया, साथ ही कहा कि चिकित्सा शिविर में चिकित्सकों को जो निशुल्क रूप से सेवा देने के लिए पहुंचे हैं। उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं। चिकित्सकों ने बस्ती से आए सभी जरूरतमंद लोगों को बहुत ही बढ़िया ढंग से चेकअप करते हुए इलाज किया एवं मेडिकल सलाह भी दिया। साथ ही जिला अध्यक्ष ने आयोजक टीम के सभी सदस्यों को बधाई भी दिया। मेडिकल कैंप एवं सेवा शिविर को सफल बनाने में सर्वश्री सामंता कुमार प्रदेश सचिव, अविनाश सिंह, सैलेन्द्र सिंह, निहाल सिंह, शत्रुघन सिंह, रानी राव, रंजीत झा, सन्नी सिंह, सचिन कुमार, निखिल तिवारी , हरिहर प्रसाद, कुमार गौरव, सुशील घोष, गुरूपदो गोराई, स्वामी बाबा, प्रशेनजीत सेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सेवा तथा सहायता के कार्य में लगे हुए थें ।
मेडिट्रीना हॉस्पिटल आदित्यपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर के टिम में हृदय रोग विशेषज्ञ डाॅ पार्थो चौधरी, फिजिशियन डाॅ एम खान, जेनरल मेडिसिन /शिशुरोग डाॅ सुनील सिंह, Eye संजीव नेत्रालय, डेंटल डाॅ बी एस सुमन, डाॅ दृष्टि, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ हीना, ब्लड शुगर/ब्लड प्रेशर टेस्ट, ECG टेक्नीशियन टीम के द्वारा 29 लोगों का जाँच, कैंप कोडिनेटर डाॅ राजेश राव मुख्य रूप से शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.