February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी शाखा द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर 14 जून को सुबह 9 बजे से लेकर 4 बजे तक रेड क्रॉस भवन डीसी रोड में आयोजित किया गया,जिसमे कुल 153 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अनन्या मित्तल,उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम और विजय आनंद मुनका,अध्यक्ष सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के महत्व को जन जन तक पहुँचाना, रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक करना और ज़रूरतमंद मरीजों के लिये रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था।

मंच इस महत्वपूर्ण सामाजिक कार्य में भाग लेने के लिए और इसे सफल बनाने के लिए रक्तदाताओं और सदस्यों को धन्यवाद करता है।

इस मौके पर मंच के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष मोहित मुनका,नंद किशोर अग्रवाल,प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल,उपाध्यक्ष CA सौरभ सोनथालिया,उपाध्यक्ष अनंत मोहंका,रक्तदान संयोजक योगेश अग्रवाल सदस्य सचिन भारतीय,रमेश अग्रवाल,दीपक पटवारी,अजय मनका,संदीप अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल,CA अवशेष अग्रवाल,विकास अग्रवाल,पंकज अगिवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.