March 10, 2026

NEWS TEL

NEWS

विधायक मंगल कालिंदी की पहल पर 2,01,189/- का TMH बिल हुआ माफ

1 min read

विधायक मंगल कालिंदी का हाथ आम आदमी के साथ

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: छोटगोविंदपुर बोल बम चौक निवासी स्व पूनम देवी जिनका दुर्घटना के चलते इलाज के दौरान आज स्वर्गवास हो गया। उनका अस्पताल का बकाया बिल 2,01,179 /- रुपया था, जिसे देने में असमर्थ थे।

स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ने इसकी जानकारी विधायक मंगल कालिंदी को दी। विधायक मंगल कालिंदी ने परिवार की वित्तीय स्थिति एवं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन से सहानभूति पूर्वक विचार करने का आग्रह किया।

अस्पताल प्रबंधन ने विधायक के आग्रह पर बाकी बचे 2,01,179/- का बिल माफ कर उनका पार्थिव शरीर को परिजनों को सुपुर्द करवाया।

परिजनों ने अपने इस संकट की घड़ी में साथ देने के लिए विधायक श्री मंगल कालिंदी एवं स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.