फुटबाल खिलाड़ी अनूप नंदी ने थामा झामुमो का दामन कहा यहीं से करेंगें राजनीतिक पारी की शुरुवात
जमशेदपुर : हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार की नीतियों और कार्यकाल एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह विधायक मंगल कालिंदी के कार्यशैली से प्रेरित होकर फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी अनूप नंदी ने झामुमो का दामन थामा। विधायक मंगल कालिंदी ने झामुमो परिवार में अनूप नंदी को फूलों का माला और झामुमो का निशानी गलाबन्द पहनकर स्वागत किया। मौके पर मुख्यरूप से झारखंड क्रीडा मोर्चा पूर्व जिला उपाध्यक्ष सैयद मुज़फ्फरूल हक़, आलम ताज, मंटू खान, इम्तियाज़ बेग, इफ्तेखार आलम, अली, अहमद, फारूख आदि कई लोग मौजूद थे