June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजमो ने मानगो नगर निगम के समक्ष किया प्रदर्शन

1 min read

जमशेदपुर

क्षेत्र में व्याप्त अव्यवस्था और गंदगी के खिलाफ आज भारतीय जन मोर्चा ने मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन ककिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं होता है तो बड़ा जन आंदोलन होगा।

भारतीय जन मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में अव्यवस्था का आलम है। विभिन्न क्षेत्रों में गंदगी फैली हुई है। इसे लेकर उनके द्वारा एक माह पहले भी मांगपत्र देकर इस दिशा में पहले करने की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नालियां बजबजा रही है और महावीर कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में तो रोड पर नाली का गंदा पानी बह रहा है। वहां बने लोटस अपार्टमेंट के कारण निकासी का कोई साधन नहीं है, जो परेशानी का सबब बन गया है। 

क्षेत्र में गंदगी के विरोध में आज मानगो नगर निगम क्षेत्र के लोगों ने अपने-अपने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन में हिस्सा लिया और नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को जल्द से जल्द समस्या के समाधान की दिशा में पहल करने की मांग की।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.