November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

देर रात नशे में धुत कार सवार ने 4 को कुचला, अनियंत्रित भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस ने किया बल प्रयोग, कांग्रेस नेता हुए घायल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर रोड पर देर रात नशे में धुत एक कार सवार ने 4 लोगों को कुचल दिया। उसके बाद फरार होने लगा। घटना से आक्रोशित लोगों ने कार का पीछा किया और उस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसी बीच कार चालक बिष्टुपुर स्थित वीमेंस कॉलेज के पास एक घर में घुस गया। जिसके बाद लोगों ने उस घर के पास जाम लगा दिया और कार चालक को सौंपने की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उत्तेजित लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। इसी बीच स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठियां भांजी इस घटना में कांग्रेस एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष लखींद्र करुवा भी घायल हो गए हैं। इधर स्थिति बिगड़ता देख जिला उपायुक्त सूरज कुमार मौके पर पहुंचे।साथ ही क्यू आर टी टीम भी पहुंच गई। किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया गया। जिला उपायुक्त ने कहा कि घायलों को टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। स्थिति नियंत्रित है। दोषियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
इधर एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष लखींद्र करुवा ने आरोप लगाया है कि उसके हाथ पर पुलिस ने तोड़ दिया है। पुलिस ने जबरन लाठीचार्ज किया है। उन्होंने मांग की है कि मामले की जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.