अवैध रूप से कोयला निकासी के दौरान चाल धंसने से 9 लोगों की मौत कई घायल
धनबाद : अवैध रूप से कोयला निकासी के दौरान चाल धंसने के कारण निरसा में तीन विभिन्न घटनाओं में 9 लोगों के मौत की खबर है। वहीं कई लोगों के धंसे चाल में दबे होने की खबर के बाद हड़कंप मच गया है। घटना मंगलवार सुबह की बताई जाती है। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोगों को जख्मी होने की भी खबर है। घटना के कारण लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है। मौतों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चाल धंसने की घटनाएं निरसा थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर ओसीपी, कपासरा कोलियरी के समीप, पांचेत ओपी क्षेत्र के बसंतिमाता कोलियरी के सी पैच के समीप हुई है। जिनमें कुल 9 लोगों की मौत की खबर है। वहीं लगभग आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।