February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व विधायक दीनानाथ पांडेय, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी पूरे श्रद्धाभाव से श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी से तीन बार विधायक रहे एवं भाजपा के कद्दावर नेता स्व. दीनानाथ पांडेय की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। मंगलवार को भाजपा बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में मंडल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने दीनानाथ पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूरे श्रद्धाभाव से श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी समेत कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने स्व. दीनानाथ पांडेय को भाजपा का आधार स्तंभ बताते हुए कहा कि धर्म और समाज के उत्थान में उनका योगदान हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा। एक सरल, सहज एवं जमीन से जुड़े नेता के रूप में वे सदैव याद किये जाएंगे।

वहीं, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी ने कहा कि दीनानाथ बाबा के बताए मार्गों पर चलकर ही धर्म और समाज की सच्ची सेवा की जा सकती है। एक अभिभावक के रूप में उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद हमेशा कार्यकर्ताओं को मिला।

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, कुलवंत सिंह बंटी, राजेश सिंह पप्पू, राकेश सिंह, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, बिनोद झा, अजय मिश्रा, संजय जयसवाल, रामदुलारी देवी, लक्ष्मी यादव, कर्पूरा सुंडी, कैलाशपति मिश्रा, सत्येंद्र रजक, रितेश झा, बर्मा कंसारी, धर्म नाग, विराट कुमार, शशि रंजन दयाल, आफताब आलम, सिद्धार्थ पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.