18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर होगा ‘एक और अवसर’ कार्यक्रम : सोनाराम सिंकु
1 min read
चाईबासा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ आंदोलन रंग ला रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 18 नवंबर 2026 को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी मतदान केंद्रों पर ‘एक और अवसर’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची की एएसडीडी सूची में शामिल ऐसे पात्र मतदाताओं को दोबारा गणना प्रपत्र भरने और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अवसर मिलेगा, जिनके नाम त्रुटिवश सूची से छूट गए हैं। कांग्रेस के बीएलए-दो एवं अन्य पदाधिकारी मतदाताओं की सहायता करेंगे।सोनाराम सिंकु ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए।