झारखंड में 1103 हुए स्वास्थ्य, 427 नए कोरोना पॉजिटिव, 10 की मौत, 7537 एक्टिव केस
राजधानी रांची में 2 संक्रमितों की मौत, 172 हुए स्वास्थ्य, 48 नए संक्रमित
राँची: झारखंड में तेजी से संक्रमण घट रहा है। लगातार संक्रमितों की अपेक्षा कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में बीते 24 घंटों में 427 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 1103 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वही 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चली गई है। जिसमें राजधानी रांची में 2 मरीजों की मौत हो गई है, इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 2, सिमडेगा में 2, बोकारो धनबाद हजारीबाग और रामगढ़ में 1 – 1 मरीजों की मौत हो गई।
राज्य भर में नए मिले संक्रमितों में सबसे अधिक राँची में 48, इसके अलावा बोकारो में 33, चतरा में 7, देवघर में 16, धनबाद में 46, दुमका में 2, पूर्वी सिंहभूम में 43, गढ़वा में 9, गिरिडीह में 15, गोड्डा में 12, गुमला में 17, हजारीबाग में 29, जामताड़ा में 7, खूंटी में 10, कोडरमा में 19, लातेहार में 10, लोहरदगा में 8, पाकुड़ में 1, पलामू में 17, रामगढ़ में 13, साहिबगंज में 13, सरायकेला में 22, सिमडेगा में 19 और पश्चिम सिंहभूम में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।
झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक कोरोना टेस्ट के लिए 8657431 लोगों के सैंपल लिए गए हैं इनमें से 8648503 सैंपल की जांच हुई है जिसमें 8308563 नेगेटिव मिले, वहीं अब तक 339930 संक्रमित मिल चुके हैं जबकि 327372 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं अब तक 5021 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 7537 हैं।