वृक्षारोपण के साथ विद्यार्थियों को दिया जीवन-मूल्यों का संदेश
1 min read
जमशेदपुर : पीएम श्री उत्क्रमित पीपुल्स अकादमी +2 विद्यालय एवं जिला पुस्तकालय, न्यू बाराद्वारी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 3 नवंबर 2026 को वृक्षारोपण सह जीवन-मूल्य संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता तथा नैतिक एवं मानवीय मूल्यों का विकास करना था।कार्यक्रम में समाजसेवी एवं विहंगम योग के प्रांतीय अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा शशि शेखर प्रसाद सिंह और टी. शशि कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अध्यक्षता राजदेव सिन्हा ने की। अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और जीवन-मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।विद्यालय के प्राचार्य चन्द्रदीप पाण्डेय ने विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सुषमा ने किया। अंत में अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर पुस्तकालयाध्यक्ष कौशिक दत्ता सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।