November 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

आदित्यपुर में डॉक्टर को मारी गोली, TMH में भर्ती

1 min read


आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में सोमवार रात 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को गोली मार दी गई। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गायत्री शिक्षा निकेतन के संचालक सत्य प्रकाश सुधांशु पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.