वैश्विक रोजगार की दिशा में श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की पहल, ब्रिटेन की इम्पीरियल इंग्लिश से एमओयू
जमशेदपुर: विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय रोजगार के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से श्रीनाथ यूनिवर्सिटी ने ब्रिटेन की संस्था इम्पीरियल इंग्लिश के साथ एमओयू किया है। इस साझेदारी के तहत स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को अंग्रेजी संवाद कौशल, व्यावहारिक भाषा प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति की जानकारी दी जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों को आईईएलटीएस की तैयारी का अवसर भी मिलेगा, जिससे विदेशों में उच्च शिक्षा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। एमओयू पर इम्पीरियल इंग्लिश के निदेशक डॉ. गोविंद देसाई तथा विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निदेशक ए.के. शाही ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों को वैश्विक रोजगार बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाएगी।