November 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में आयकर विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में जमशेदपुर आयकर विभाग द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर आयकर अधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने आयकर विभाग की कार्यप्रणाली, केंद्रीय सतर्कता आयोग एवं भ्रष्टाचार निरोधक उपायों की जानकारी दी। छात्राओं ने सतर्कता जागरूकता की शपथ ली तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इसके सफल आयोजन में डॉ. दीपा सरन, डॉ. ग्लोरिया पूर्ति एवं अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.