लोक समर्पण ने 251 व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री बांटी
1 min read
जमशेदपुर : सामाजिक संस्था लोक समर्पण की ओर से शनिवार को झरना घाट शिव मंदिर प्रांगण, बाबूडीह, भुइयांडीह में 251 जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच सूप, साड़ी और पूजन सामग्री का वितरण किया गया। संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में व्रतियों को नारियल, गन्ना, फल, गागर नींबू, अदरक, हल्दी, दीया-बाती समेत छठ पूजा की अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई। ललित दास ने कहा कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की आस्था को आर्थिक कठिनाइयों से प्रभावित होने से बचाना है। उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक सेवा के कार्य जारी रखने की बात कही। कार्यक्रम में संस्था के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।