November 3, 2026

NEWS TEL

NEWS

लोकतंत्र बचाओ अभियान के समर्थन में ABVP, जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दर्ज कराई सहभागिता

1 min read

जमशेदपुर : लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा एवं संवैधानिक व्यवस्था की मजबूती के उद्देश्य से आयोजित लोकतंत्र बचाओ अभियान के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), जमशेदपुर महानगर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। परिषद ने विद्यार्थियों की आवाज बुलंद करने और समाज में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर महानगर मंत्री अभिषेक कुमार सिंह, संभागीय पदाधिकारी नीतीश राय, दिव्यी सिंह, कार्तिक कुमार झा, सौरभ ठाकुर, आरती, रोशनी, विशाल कर्षे, सौरभ सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.