November 10, 2026

NEWS TEL

NEWS

लीज नवीकरण से पहले नागरिक सुविधाओं और प्रदूषण पर जवाब दे टाटा स्टील : मनोज मिश्रा

1 min read

जमशेदपुर : टाटा लीज नवीकरण से पहले झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने टाटा स्टील द्वारा लीज समझौते की शर्तों के अनुपालन की निष्पक्ष जांच और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है। संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, उपायुक्त समेत संबंधित अधिकारियों और टाटा स्टील प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा।
मनोज मिश्रा ने कहा कि कंपनी पिछले तीन वर्षों में बस्तीवार उपलब्ध कराई गई नागरिक सुविधाओं का विवरण सार्वजनिक करे। उन्होंने रियायती दर पर मिली जमीन के बदले अस्पताल, स्कूल, पार्क और अन्य सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। जेएचआरसी ने वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र बढ़ाने, प्रमुख चौक-चौराहों पर AQI डिस्प्ले लगाने तथा लीज की धारा-4 एवं 17 के अनुपालन की जांच की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.