स्टेशन मास्टर की सतर्कता से टली रेल हादसे की आशंका, डीआरएम ने किया सम्मानित
चक्रधरपुर: सोनाखान स्टेशन पर स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से संभावित रेल हादसे की आशंका टल गई। 7 नवंबर की रात ड्यूटी के दौरान उन्होंने खाली मालगाड़ी के 18वें वैगन के एक्सल के पास आग की लपटें देखीं। उन्होंने तत्काल पॉइंट्समैन को सूचना देकर रेत से आग बुझाने का निर्देश दिया और संबंधित विभागों को सूचित किया। जांच में वैगन में तकनीकी खराबी पाई गई, जिसके बाद उसे मालगाड़ी से अलग करने की कार्रवाई की गई। उत्कृष्ट सतर्कता और त्वरित निर्णय के लिए मंडल रेल प्रबंधक तरुण हरिहरिया ने 10 नवंबर को आदित्य पांडेय को सम्मानित किया। चक्रधरपुर मंडल ने उनके योगदान की सराहना की।