जमशेदपुर में बढ़ने लगी ठंड, 10-11 नवंबर को बारिश के आसार
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर में मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान में गिरावट के कारण ठंड का असर बढ़ने लगा है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि शाम और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को जमशेदपुर सहित आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे सुबह और रात की ठंड बढ़ेगी। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।