छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनों में भारी भीड़ से यात्रियों की बढ़ी परेशानी
1 min read
जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर साउथ बिहार एक्सप्रेस और टाटा-थावे ट्रेन के जनरल व स्लीपर कोच में यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। कई लोग लटककर और शौचालय में बैठकर सफर करने को मजबूर हैं। वेटिंग टिकट के बावजूद यात्री जान जोखिम में डालकर घर लौट रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है। यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। वहीं, अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेनों की कमी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।