तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, आठ घायल
जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में गुरु नानक स्कूल के आठ बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार एक महिला चला रही थी, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गई। सूचना पर टेल्को पुलिस जांच में जुट गई है।