भाई का फर्ज निभा रहे पप्पू सरदार, 250 से अधिक महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां
1 min read
जमशेदपुर: जमशेदपुर में समाजसेवी पप्पू सरदार ने भाई-बहन के अटूट रिश्ते की मिसाल पेश करते हुए 250 से अधिक महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पप्पू सरदार को अपना सच्चा भाई बताते हुए उनके प्रयास की सराहना की।
गौरतलब है कि पप्पू सरदार हर साल इस तरह अपनी बहनों को साड़ी भेंट करते हैं। इसके अलावा सर्दियों में जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े बांटने और छठ महापर्व में भी वे बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं। महिलाओं का कहना है कि पप्पू सरदार केवल त्योहारों पर ही नहीं, बल्कि सुख-दुख में भी उनके साथ खड़े रहते हैं। इस पहल से महिलाओं में उनके प्रति खास सम्मान और अपनापन देखने को मिला।