मानगो में महिला ने तीन बच्चियों के साथ जहर पीकर आत्महत्या का किया प्रयास
जमशेदपुर: मानगो के शंकोसाई स्थित केदार बगान के पास पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान एक महिला ने अपनी तीन बच्चियों के साथ कथित तौर पर जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसी अजय कुमार ने चारों को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बेहतर इलाज नहीं मिलने की शिकायत पर विकास सिंह ने अधीक्षक को मामले की जानकारी देकर उचित इलाज की मांग की। विकास सिंह ने घटना पर चिंता जताते हुए ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के नारे पर सवाल उठाए।