पूर्व IRS अधिकारी मनोज कुमार सिंह जदयू में शामिल, संगठन को मिलेगी मजबूती
1 min read
जमशेदपुर: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने जमशेदपुर में संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाया है। पूर्व IRS अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाकर स्वागत किया।
मनोज कुमार सिंह ने कहा कि वे नीतीश कुमार की नीतियों, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के विचारों से प्रभावित होकर जदयू में शामिल हुए हैं। उन्होंने पार्टी के साथ मिलकर जनसेवा करने का संकल्प जताया। वहीं, जदयू नेताओं ने उनके शामिल होने को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उनके अनुभव से पार्टी को मजबूती मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा।