झारखंड GNM एडमिशन 2026: अंतिम काउंसलिंग का शेड्यूल जारी
1 min read
जमशेदपुर: झारखंड में GNM एडमिशन 2026 के लिए JCECEB ने अंतिम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
महत्वपूर्ण तिथियां:
5 नवंबर: रिक्त सीटों की जानकारी
6 से 8 नवंबर: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग
10 नवंबर: सीट आवंटन
11 से 14 नवंबर: दस्तावेज सत्यापन व नामांकन
काउंसलिंग शुल्क सामान्य, EWS, BC-I और BC-II के लिए ₹400 तथा सभी वर्गों की महिलाओं के लिए ₹250 है। पहले चयनित अभ्यर्थियों को भी संस्थान बदलने का मौका मिलेगा।