November 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए रूट निरीक्षण, 29 नवंबर को होगा आयोजन

1 min read


जमशेदपुर: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के 11वें संस्करण को लेकर जिला पुलिस और टाटा स्टील ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को ट्रैफिक डीएसपी नीरज ने जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचकर प्रस्तावित मैराथन रूट का निरीक्षण किया।
इस दौरान टाटा स्टील के हेड-स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष सिन्हा और हेड-सिक्योरिटी गिरीश कुमार शर्मा समेत संबंधित विभागों की टीमें मौजूद रहीं। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और संभावित चुनौतियों पर चर्चा की गई। हाफ मैराथन का आयोजन 29 नवंबर 2026 को होगा। इसका उद्देश्य धावकों को सुरक्षित और बेहतर अनुभव प्रदान करना तथा शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.