टाटा पावर ने महाराष्ट्र के औसा में 100.8 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना शुरू की
1 min read
जमशेदपुर: टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (TPREL) ने महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा में 100.8 मेगावाट क्षमता वाली पवन ऊर्जा परियोजना चालू कर दी है। इस परियोजना से प्रतिवर्ष लगभग 308 मिलियन यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन होगा, जिसकी आपूर्ति टाटा पावर मुंबई डिस्ट्रीब्यूशन को की जाएगी।
परियोजना में 28 पवन टर्बाइन लगाए गए हैं। इससे हर साल लगभग 2.52 लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही टाटा पावर की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 12.1 गीगावाट हो गई है।