जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना परिसर में किन्नर और युवक के परिजनों के बीच जमकर हंगामा
1 min read
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना परिसर में बुधवार देर रात देबू माझी के परिजनों और बबली नामक किन्नर के बीच विवाद हिंसक हो गया। दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट, धमकी और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। सूचना पर पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।