चांडिल में चक्रवाती तूफान AKVAN का असर, बारिश से धान की फसल प्रभावित
1 min read
जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल, नीमडीह, कुकड़ू और ईचागढ़ प्रखंड में लगातार हो रही बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में कटी हुई धान की फसल भीग गई है, वहीं तैयार फसल तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर जमीन पर गिर गई है। इससे फसल की गुणवत्ता खराब होने और आर्थिक नुकसान की आशंका है। किसान अब मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि फसल को सुरक्षित बचाया जा सके।