October 8, 2026

NEWS TEL

NEWS

जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ की नई जिला कमेटी घोषित, दिनेश सिंह ने सौंपी जिम्मेदारियां

जमशेदपुर, 08 अक्टूबर 2026। जनता दल (यूनाइटेड) श्रमिक प्रकोष्ठ, पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों की नई कमेटी की घोषणा की।

नई कमेटी में माधव सिंह एवं अमित सिंह को महासचिव, रविन्द्र सिंह, गोरनगोई पातर एवं जय प्रकाश पांडेय को उपाध्यक्ष तथा प्रिंस कुमार, रविन्द्र ठाकुर, दीपक दीप एवं रमेश कुमार को सचिव बनाया गया है। राम गोपाल यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिमला मुर्मू, शिव मोदक, राजू रजक, सचिन कुमार, कृष्णा गुप्ता, एमडी अज़ाज़ेल अंसारी, सुनील राणा एवं पिंटू कुमार को शामिल किया गया है।

जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए श्रमिकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने और संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.