October 8, 2026

NEWS TEL

NEWS

छोटा गोविंदपुर, राम मंदिर में समुद्र मंथन थीम पर सजेगा भव्य दुर्गा पूजा पंडाल

(प्रिया कुमारी)जमशेदपुर: जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित राम मंदिर में इस वर्ष दुर्गा पूजा को लेकर खास तैयारियां की गई हैं। राम मंदिर समिति की ओर से समुद्र मंथन थीम पर भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल के जरिए शक्ति, नारी और विज्ञान के समन्वय का संदेश देने का प्रयास किया गया। आयोजकों के अनुसार, जब नारी शक्ति को विज्ञान और तकनीक का सहयोग मिलता है, तो उसकी क्षमता और प्रभाव और भी बढ़ जाता है।पंडाल निर्माण में करीब 7 से 15 लाख रुपये तक खर्च होने की जानकारी दी गई है। पंडाल को आकर्षक स्वरूप देने के लिए विशेष सजावट की गई है। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा को भव्य और अलग रूप देने के लिए पश्चिम बंगाल से विशेष कारीगरों को बुलाया गया है।दुर्गा पूजा के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के शामिल होने की बात कही गई है। पूजा को लेकर स्थानीय लोगों में भरपूर उत्साह है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.