November 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

छठ घाटों के डेंजर जोन में होगी बैरिकेडिंग, सुरक्षा में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

1 min read

सरायकेला: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने को लेकर एसपी मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में छठ घाटों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, महिला शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई तथा डायन-बिसाही जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.