खरसावां के सुमित सौरभ पूर्ति का झारखंड अंडर-14 फुटबॉल टीम में चयन
1 min read
सरायकेला/ खरसावां : खरसावां आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुमित सौरभ पूर्ति का चयन झारखंड स्कूल नेशनल अंडर-14 बालक फुटबॉल टीम में हुआ है। वह मध्य प्रदेश के छतरपुर में 12 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। सुमित के चयन से सरायकेला-खरसावां जिले में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि को मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है। जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार, डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, प्रशिक्षक बलराम महतो और संजय सुंडी सहित अन्य खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। प्रशिक्षकों ने उम्मीद जताई कि सुमित राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।