November 16, 2026

NEWS TEL

NEWS

खरना का प्रसाद ग्रहण कर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मेयर सुधा गुप्ता ने छठव्रतियों से लिया आशीर्वाद

1 min read

जमशेदपुर : छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छठव्रतियों के घर पहुंचकर खरना का प्रसाद ग्रहण किया और छठी मईया के चरणों में शीश नवाकर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने शहरवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ पूजा आस्था, पवित्रता, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव का महापर्व है। उन्होंने भगवान भास्कर एवं छठी मईया से सभी परिवारों के जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.