एबीवीपी टेल्को-सह-गोविंदपुर इकाई की नई कार्यकारिणी गठित, नए छात्र-छात्राओं ने ली सदस्यता
1 min read
जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की टेल्को-सह-गोविंदपुर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई नए छात्र-छात्राओं ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एबीवीपी जमशेदपुर के महानगर मंत्री अभिषेक कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित एवं छात्रहित में समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
नई कार्यकारिणी में बादल सिंह को नगर मंत्री, अंकित यादव एवं मलखान कुमार को नगर सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, आगामी योजनाओं और छात्र समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। मौके पर हर्षित, सौरभ ठाकुर, कार्तिक झा, अमन सहित कई कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।