आदित्यपुर के डॉ. आनंद आर्य का हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन में चयन
1 min read
आदित्यपुर: आदित्यपुर निवासी डॉ. आनंद आर्य का चयन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) में BCCI अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी सत्र 2026-27 के लिए फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है। डॉ. आनंद आर्य ने स्पोर्ट्स एवं रिहैबिलिटेशन फिजियोथेरेपी में मास्टर डिग्री हासिल की है और खेल चोटों के उपचार, खिलाड़ियों की फिटनेस, चोट से बचाव एवं पुनर्वास के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त की है।
राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जिम्मेदारी मिलने पर उनके परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। उनके पिता डॉ. हिमांशु शेखर भारती जीवन ज्योति फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के संस्थापक हैं। डॉ. आनंद आर्य की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया।