हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध जांच अभियान, 25 वाहनों से ₹2.50 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया
1 min read
जमशेदपुर : उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी श्री महेश्वरी प्र. यादव के नेतृत्व में डिमना चौक से बहरागोड़ा स्थित बरसोल थाना तक हाईवे पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा की टीम भी मौजूद रही। जांच के क्रम में हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 25 वाहनों से ₹2.50 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया।जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा हाईवे पर केवल निर्धारित एवं सुरक्षित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। सड़क पर अनधिकृत रूप से वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ जाती है।जिले में सड़क सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अवैध पार्किंग के विरुद्ध इस प्रकार के जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।