पद्माबाई रूंगटा गणित प्रतियोगिता का जमशेदपुर तक होगा विस्तार, पुरस्कार राशि बढ़कर ₹46,500
1 min read
चाईबासा : रोटरैक्ट क्लब ऑफ चाईबासा की 34वीं पद्माबाई रूंगटा अंतर-जिला गणित प्रतियोगिता के बैनर का लोकार्पण जिला उपायुक्त ने किया। उन्होंने जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के सहयोग का आश्वासन दिया।इस वर्ष प्रतियोगिता का विस्तार जमशेदपुर तक किया जा रहा है। नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल में रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर वेस्ट के सहयोग से परीक्षा केंद्र स्थापित होगा।मुख्य प्रायोजक एस. आर. रूंगटा ग्रुप के श्री मुकुंद रूंगटा ने पुरस्कार राशि ₹14,000 से बढ़ाकर ₹46,500 करने की घोषणा की। ओवरऑल विजेताओं को ₹10,000, ₹7,500 और ₹5,000 के पुरस्कार मिलेंगे। वहीं, कक्षा 7वीं से 10वीं तक प्रत्येक कक्षा के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹3,000, ₹2,000 और ₹1,000 की छात्रवृत्ति दी जाएगी।इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष रोट्रैक्टर अक्षय कुमार गुप्ता एवं क्लब सदस्यों ने वरिष्ठ गणित शिक्षक श्री कान्हाई लाल मजूमदार को प्रतियोगिता का प्रथम सर्कुलर भेंट किया। क्लब अध्यक्ष श्री विकास गुप्ता ने इस शैक्षणिक पहल में सहयोग के लिए सभी संबंधित संस्थाओं एवं प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।